फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer dies due to tractor-trolley overturning

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

Fri, 15 Mar 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to tractor-trolley overturning
मैलानी। खुटार से गन्ना बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला जंगलात निवासी बालकराम पुत्र परशुराम (51) बुधवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से खुटार के पास स्थित क्रशर पर गन्ना बेचने गए थे। रात को लौटते वक्त डेढ़ बजे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली खुटार थाना क्षेत्र के नरौठा गांव में पुलिया के पास स्थित सूखे तालाब में गिर गई। रात में अचानक तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर चला रहे बालक राम उस समय ट्रैक्टर के नीचे चालक सीट पर ही दबे मिले। दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन रात को ही मौके पर पहुंच गए।

परिजन और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे बालक राम को बमुश्किल निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर थाना खुटार की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय शाहजहांपुर भिजवाया। अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं। पत्नी और मां का रोकर बुरा हाल हैै। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed