{"_id":"ad15d76c89d0386aff4b51df12ef901f","slug":"fanfare-procession-taken-out-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
पलियाकलां
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष तथा बच्चों ने हिस्सा लिया।
शोभायात्रा में सबसे आगे बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स आगे चल रहे थे और उनके पीछे सेवादार पानी छिड़काव कर झाड़ू लगाकर रास्ते को साफ करते चल रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे तथा पंच प्यारों के पीछे लोग कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा स्टेशन मार्ग, भीरा मार्ग से होते हुए बाईपास मार्ग पर पहुंची।
शोभायात्रा में गुरुनानक देव विद्यालय, तेज महेंद्रा, सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे भी शामिल रहे।। कार्यक्रम में सिख समाज के अलावा अन्य धर्म के लोग भी शामिल हुए । संगत के लिए रास्ते में जगह-जगह पंडाल लगाकर तमाम सेवादारों ने बिस्कुट के पैकेट, फल आदि वितरित किए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल केपी सिंह, केएन सिंह, नितीश भारद्वाज, कौशल, जावेद लगे रहे। इसके अलावा गुरुद्वारे में भी कई कार्यक्रम हुए।