फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family of watchman killed in tiger attack blocks road in Gola of Kheri

Lakhimpur Kheri: बाघ के हमले में चौकीदार की मौत का मामला, परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम

Wed, 05 Oct 2022 03:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 05 Oct 2022 03:13 PM IST
सार

परिजन घर के सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।पोस्टमार्टम के बाद शव लाकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया है।

विज्ञापन
Family of watchman killed in tiger attack blocks road in Gola of Kheri
चौकीदार का शव रखकर जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुना बाद फार्म के प्रखंड-3 में बाघ के हमले में दैनिक रात्रि चौकीदार 32 वर्षीय यदुनाथ की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। खीरी पुलिस ने बताया कि स्थानीय गोला पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया है।

विज्ञापन


परिजन घर के सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव लाकर मृतक के पिता राम भजन, भाई श्रवण कुमार, विश्राम कुमार सहित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया है।
विज्ञापन


हाईवे जाम होने के कारण अधिकारियों ने वाहनों और रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन कर दिया था। मौके पर गोला तहसीलदर विनोद कुमार गुप्ता, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार अधिकारी मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed