फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family Day: Four generations living together in a 52-member joint family

परिवार दिवसः 52 सदस्यों वाले संयुक्त परिवार में चार पीढ़ियां रह रहीं एक साथ

Sun, 15 May 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Family Day: Four generations living together in a 52-member joint family
एक संयुक्त परिवार मे चार पीढियां रहती हैं एक साथ,एक चूल्हे पर बनता है खाना - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मौजूदा भौतिकवादी युग में संयुक्त परिवार की अवधारणा ही लगभग समाप्त हो गई है। परिवार का मतलब पति, पत्नी और बच्चे ही रह गया है मगर लखीमपुर शहर में एक ऐसा भी परिवार है, जिसमें एक साथ, एक छत के नीचे चार पीढ़ियां रह रही हैं। एक चूल्हे पर खाना बनता है और सब साथ बैठकर खाना खाते है। यह संयुक्त परिवार शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी का है, जो समाज में मिसाल बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी कृष्ण मोहन अग्रवाल के मेनरोड स्थित घर में छह बेटों का परिवार एक छत के नीचे रहता है। इनमें तीन बेटों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनकी पत्नियां और बच्चे एक साथ ही रहते हैं। इस समय उनके परिवार में कुल 52 सदस्य हैं। जिनका खाना एक साथ बनता है और सभी एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। परिवार के व्यवसायिक साम्राज्य में परिवार के सभी पुरुष सदस्य मिल बांट कर काम करते हैं। उसकी आय संयुक्त परिवार के मुखिया कृष्ण मोहन अग्रवाल के पास आती है। वही घर के संचालन की व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन

मुखिया के छह बेटों के परिवार हैं साथ-साथ - कृष्ण मोहन अग्रवाल के छह बेटे थे। सोम प्रकाश अग्रवाल, प्रभु प्रकाश अग्रवाल, ज्योति प्रकाश अग्रवाल, प्रह्लाद प्रकाश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल और प्रेम प्रकाश अग्रवाल थे। इनमें प्रह्लाद प्रकाश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल और प्रेम प्रकाश अग्रवाल का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम प्रकाश अग्रवाल के दो, प्रभु प्रकाश के तीन और ज्योति प्रकाश अग्रवाल के दो बेटे हैं। उनकी पत्नियां और बच्चे हैं। इसी तरह स्व. प्रह्लाद प्रकाश अग्रवाल के पुत्र सुरेश अग्रवाल के दो बेटे एक बेटी, ओम प्रकाश अग्रवाल के पुत्र रोहित अग्रवाल के भी दो बेटे और एक बेटी है। प्रेम प्रकाश अग्रवाल के पुत्र पुनीत अग्रवाल के तीन बेटे हैं। महिला, पुरुष और बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोगों का परिवार हैं।
नन्हे-मुन्ने बच्चों की किलकारियों से गूंजता है घर- परिवार के मुखिया प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि चार पीढ़ियों वाला 52 सदस्यीय परिवार एक साथ एक छत के नीचे रह रहा है। सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम है। कभी किसी काम या आमदनी को लेकर आपस में विवाद नहीं हुआ। सभी एक दूसरे पर विश्वास करते हैं। सभी का खाना एक ही रसोई और एक ही चूल्हे पर बनता है।

दिन में भले ही लोग अलग अलग समय पर खाना खाएं लेकिन शाम के समय सभी सदस्य एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। उनका कहना है कि परिवार में कई छोटे बच्चे हैं। दिन भर घर में गूंजती बच्चों की किलकारियों से परिवार का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed