फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Faith passes the test of rain

Lakhimpur Kheri News: बारिश के इम्तिहान में आस्था पास

Mon, 04 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Faith passes the test of rain
सावन के अंतिम सोमवार गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन के अंतिम सोमवार पर बारिश के बीच नगर में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों के दर्शनार्थ पौराणिक शिव मंदिर के कपाट रात्रि दो बजे ही खोल दिए गए।
विज्ञापन

गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर पंडा पुरोहितों के घाट पर दान पुण्य किया। कपाट खुलने से लेकर देर रात भगवान शिव का श्रंगार पूजा होने तक पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का जनसमूह उमड़ता रहा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के अटसलिया निवासी युवा भक्त अंशुल यादव सुबह कीलों के आसन पर दंडवत प्रणाम करते हुए पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे। उनके साथ चल रहे परिजनों ने बताया कि अंशुल की भगवान शिव से अगाध आस्था है। वह छह जुलाई को फर्रुखाबाद गंगा घाट से गंगाजल लेकर इसी तरह चले थे। रास्ता तय करने में उन्हें एक महीना लगा है। अंशुल की शिव भक्ति के अद्भुत दर्शन कर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके की तलाश में रहे जेबकतरे

पौराणिक शिव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में सैकड़ों पुलिस कर्मियों, राजस्व, नगर पालिका के कर्मचारी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जेबकतरे मौके की तलाश में रहे। दोपहर को मंदिर परिसर में तैनात लेखपाल अनिल त्रिपाठी व अन्य कर्मचारियों ने दो किशोर जेबकतरों को पकड़ लिया और नीलकंठ पुलिस चौकी प्रभारी सर्वेश मौर्य के सुपुर्द कर दिया। रविवार को भी चार किशोर उचक्कों को पकड़ा गया था।

सावन के अंतिम सोमवार गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

सावन के अंतिम सोमवार गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

सावन के अंतिम सोमवार गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

सावन के अंतिम सोमवार गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed