फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Faith in the Guru's feet, wish for world welfare in the Yagya

Lakhimpur Kheri News: गुरु चरणों में श्रद्धा, यज्ञ में विश्व कल्याण की कामना

Wed, 29 Jul 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Faith in the Guru's feet, wish for world welfare in the Yagya
ज्योति कलश रथ का स्वागत करते हुए महिलाएं। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ धार्मिक आयोजन हुए। लखीमपुर के गायत्री शक्तिपीठ में ज्योति कलश रथ का भव्य स्वागत हुआ तो खीरी टाउन और गोला गोकर्णनाथ में धर्माचार्यों व पुजारियों को सम्मानित किया गया। पलियाकलां में सात पालियों में गायत्री यज्ञ और मोहम्मदी में पंचकुंडीय यज्ञ हुआ। आयोजनों में गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कार और राष्ट्र, समाज व विश्व कल्याण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर के गायत्री शक्तिपीठ में सुबह ज्योति कलश रथ के आगमन पर श्रद्धालुओं ने स्वागत आरती, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ अभिनंदन किया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने रथ के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजन किया। जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने बताया कि यज्ञशाला में पांच पालियों में गायत्री महायज्ञ हुआ। गुरुदीक्षा के साथ विभिन्न वैदिक संस्कार भी विधिवत संपन्न कराए गए। इस दौरान उदय सिंह, केके तिवारी, अजय वर्मा, यज्ञदेव, प्रखर, आस्तिक, चैतन्य, सुरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवकली तीर्थ स्थित चंद्रकला आश्रम व संस्कृत विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा व व्यास पूर्णिमा पर महंत प्रमोद महाराज की देखरेख में गुरु पूजन हुआ। ब्रह्मलीन पूज्यपाद सद्गुरुदेव भगवान व महर्षि वेद व्यास महाराज का वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन व आरती की गई। आचार्य सुधीर मिश्र, आचार्य सत्यम मिश्र, आचार्य प्रमोद अवस्थी और बटुक ब्रह्मचारियों ने वैदिक पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में अतुल गुप्ता, रत्ना गुप्ता, सुत्तनलाल त्रिवेदी, मुरारीलाल दीक्षित, रामप्रकाश गुप्ता, राजेश साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली स्थित गुरुकुल में इनर व्हील क्लब नवदिशा ने गुरुजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। कार्यक्रम में सारिका गुप्ता, अरुणा अग्रवाल, पूनम मित्तल, रत्ना गुप्ता, नेहा अग्रवाल, रचना शुक्ला सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
खीरी टाउन के बूढ़ी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा और क्षेत्रवासियों ने संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की। पक्का तालाब मंदिर के पुजारी हरगोविंद शर्मा, ठाकुर द्वारा के पुजारी गुरुप्रसाद, महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी बालगोविंद शर्मा और शिवकुमार जोशी को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान, सभासद सुरेश सिंह, अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

गोला गोकर्णनाथ में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रमों में गुरु-शिष्य परंपरा और संस्कारों पर चर्चा हुई। मोहम्मदी मार्ग स्थित कंजा देवस्थान पर विधायक अमन गिरि ने धर्माचार्यों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। लक्ष्मीनगर कॉलोनी स्थित सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और परिक्षेत्र के स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह ने दीप जलाकर महर्षि वेद व्यास को नमन किया। इस दौरान डॉ. पीयूष शुक्ला, अरुण वर्मा, विनोद भदौरिया, विनोद गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ज्योति कलश रथ का स्वागत करते हुए महिलाएं। स्रोत: आयोजक

ज्योति कलश रथ का स्वागत करते हुए महिलाएं। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed