{"_id":"57dd78c54f1c1bd138d479a6","slug":"faith-devotion-was-celebrated-vishwakarma-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा, भक्ति से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा, भक्ति से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
pooja
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारखानों और ब्लाक मुख्यालयों में हवन-पूजन, मशीनों की गई पूजा-अर्चना
जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर कारखानों सहित ब्लाक मुख्यालयों पर हवन पूजन किया गया।
विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सदर ब्लाक सभागार में हवन पूजन किया। उन्होंने समस्याओं संबंधी ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, ओमवीर, अवधेश कुुमार, मुन्ना लाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं भवन निर्माण कारीगर मजदूर कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नसीरूद्दीन मौजी हाल में हवन पूजन किया। इस मौके पर चंदनलाल वाल्मीकि, राकेश, लक्ष्मीनरायन गुप्ता, किशोरी लाल मौजूद रहे। पॉलिटेक्निक टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मेला मैदान रोड स्थित कैंपस में अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने हवन पूजन किया। इस मौके पर संस्थान के वैभव कुमार, शिवेंद्र मिश्रा, सुभाष शुक्ला, प्रीति, शालिनी मौजूद रहे। सदर ब्लाक के गांव सरैंया में भी हवन पूजन किया गया। इस दौरान शत्रुघ्न लाल शर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर हवन पूजन हुआ।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मिल डायवर्जन रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र ने यजमान रामसेवक विश्वकर्मा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, प्रो.रामऔतार विश्वकर्मा, महेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार, विद्याधर, कैलाशचंद, शिवप्रसाद शर्मा, कमलेश कुमार से आहुतियां डलवाईं। इस मौके पर राजेश वाजपेयी, श्रीकृष्ण शर्मा, छैलबिहारी शर्मा, राधेश्याम, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं हाइडिल में एसडीओ अभिषेक कुमार, जेई अजीत कुमार, अश्वनी कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, आरके चौधरी, लाइनमैन महेंद्र मिश्र, फहीम बेग सहित अतुल खरे आदि ने हवन पूजन किया। बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल में पुजारी पं. दयानंद पांडे ने भगवान विश्वकर्मा का हवन पूजन कराया, इसमें महाप्रबंधक केके तिवारी, यूनिट हेड ओमपाल सिंह सहित पीसी गुप्ता, जयप्रकाश, जगवीर सिंह मलिक, एमसी उप्रेती, आलोक सक्सेना, पीयूष मिश्रा, मनोज दुबेे, जीएस जोशी, डीपी तिवारी, राहुल मिश्र, गोपाल जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
रजागंज। गांव घुंघची में ओमदीन, धनिगवां में संजय, राजकुमार, केसवापुर की रीनारायण ट्रेडिंग कंपनी में भगवान विश्वकर्मा का पूजन हवन कर प्रसाद वितरित किया। इसमें पिंटू वर्मा, हरीश वर्मा, राकेश पांडे, बजरंगी मौजूद रहे।
धौरहरा। देवशिल्पी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनायी गयी । कफारा के विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन के साथ भंडारा हुआ।
जंगबहादुरगंज। डीएससीएल शुगर मिल अजवापुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर यज्ञाचार्य सुखदेव पांडेय ने हवन पूजन संपन्न कराया। यज्ञ में यूनिट हेड कुलदीप सिंह, इंजीनियरिंग हेड शरद यादव, ओम शंकर शुक्ल, सुनील यादव, सुधीर अग्रवाल, केएन राय ने आहुतियां डाली । अधिकारियों और कर्मचारियों ने मशीनों की भी पूजा की।
बांकेगंज। कस्बे की राइस मिलों और वैक्यूम पैन क्रेशर, ऑयल कोल्हू, आटा चक्कियों पर भगवान विश्कर्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसमें रमेश गोयल, मनोज गोयल, महावीर जिंदल, श्याम लाल अग्रवाल, जेई सर्वेश सिंह, फहीम बेग, कंधई लाल, मुन्ना, सुधीर, मोनू, शैयद खां, दिनेश मौजूद रहे।
ओयल। क्षेत्र में शिवपूजन शर्मा के प्रतिष्ठान, विद्युत सब-स्टेशन, गोपीचंद मशीनरी वर्कर्स, मां श्री दुर्गे स्टील वर्क, गुप्ता टूल वर्कर्स आदि क्षेत्र की औद्योगिक विकास कार्यरत कल-कारखानों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया ।
पलियाकलां। भगवान विश्वकर्मा की पूजा बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के वर्कशाप में परंपरागत रूप से विधिविधान पूर्वक की गई। चंदनचौकी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्यापक पंडित सत्यप्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।
खमरिया। गोविन्द शुगर मिल सहित कारखानों में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
गुलरिया। पड़रियातुला में गुलाब शर्मा के आवास पर भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर उनका दरबार आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं गुलरिया चीनी मिल में भी विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन के बाद औजारों का पूजन हुआ।