फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Important revelations against mastermind Rajan who cheated wearing uniform in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: पुलिस भर्ती में हुआ फेल तो वर्दी पहनकर करने लगा ठगी, अब तक चार मुकदमे दर्ज, ऐसे खुली पोल

Fri, 18 Nov 2022 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 01:07 AM IST
सार

आरोपी वर्दी पहनकर फर्जी आरक्षी बनकर लोगों को डराता, धमकाता और रौब झाड़ता था। इस संबंध में उसके खिलाफ मुरादाबाद में अप्रैल 2021 में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है और वह जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
Important revelations against mastermind Rajan who cheated wearing uniform in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ ठगी करने वाले मास्टरमाइंड राजन वर्मा से पुलिस की पूछताछ में अहम खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजन पुलिस में भर्ती होना चाहता था। इसमें फेल होने पर उसने पुलिस की वर्दी सिलवा ली। उसे पहनकर फर्जी आरक्षी बनकर लोगों को डराता, धमकाता और रौब झाड़ता था। इस संबंध में उसके खिलाफ मुरादाबाद में अप्रैल 2021 में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है और वह जेल भी जा चुका है। राजन वर्मा पर अब तक कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


राजन ने बताया कि उसकी पुलिस में भर्ती होने की बड़ी इच्छा थी। एक-दो प्रयास के बाद भी उसे सफलता नहीं मिली। इस पर उसने दो जोड़ी पुलिस की वर्दी सिलवाकर अपना शौक पूरा किया। पिछले साल अप्रैल 2021 में लॉकडाउन के दौरान चेकिंग पर निकले सिविल लाइंस कोतवाली के तत्कालीन दरोगा कपिल कुमार को पुलिस लाइन के पास स्थित शिव मंदिर पर राजन पुलिस वर्दी में आते जाते लोगों पर रोब झाड़ता दिखा था। इस पर उन्होंने शक के आधार पर पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला। उसने राजन कुमार नाम की बैज लगाई हुई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने धारा 170, 171, 419 में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। इसके अलावा राजन पर दूसरा मुकदमा श्रावस्ती में एक महिला सिपाही वीनस वर्मा से ठगी के मामले में दिनांक 13 मार्च 2022 को दर्ज किया गया। इसके बाद मितौली थाने में तैनात महिला सिपाही गायत्री वर्मा से प्लाट के नाम पर ठगी के मामले में भी उस पर 13 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया।

मितौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके राजन वर्मा व उसकी साथ में महिला सिपाही शालिनी कटियार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान फर्जी दस्तावेज मिलने के मामले में राजन पर एक और मुकदमा 15 नवंबर 2021 को मितौली थाने में दर्ज किया गया है। अभी तक प्रकाश में आए कुल 4 मामलों में राजन पर खीरी, श्रावस्ती, मुरादाबाद में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed