{"_id":"6921fbbcccc6f4b06e0014d8","slug":"experts-explain-how-to-test-soil-using-the-soil-health-card-app-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-161727-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्वाइल हेल्थ कार्ड एप से कैसे करें मिट्टी की जांच... विशेषज्ञाें ने बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्वाइल हेल्थ कार्ड एप से कैसे करें मिट्टी की जांच... विशेषज्ञाें ने बताया
Sat, 22 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
मृदा परीक्षण में मौजूद कर्मचारी। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। छाउछ में स्थित डीडी कृषि कार्यालय सभागार में शनिवार को नेशनल प्रोजेक्ट ऑन स्वायल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना के तहत लखनऊ से विशेषज्ञ पहुंचे। उन्होंने जिले के प्राविधिक सहायक, बीटीएम, एटीएम व प्रयोगशाला कार्मिकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। इसमें स्वाइल हेल्थ कार्ड एप से मिट्टी की जांच कैसे करें, इसे कैसे चलाएं, नमूना कैसे लें, क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं आदि जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक गिरीश चंद्र ने मृदा परीक्षण की महत्ता व संस्तुतियों के अनुसार, उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया। साथ ही मृदा परीक्षण के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। आयोजक लखनऊ के क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला (मृदा परीक्षण/कल्चर) के सहायक निदेशक डॉ. मन मोहन लाल ने स्वाइल हेल्थ योजना से संबंधित कई अहम जानकारियां दीं।
वरिष्ठ प्रविधिक सहायक डॉ. अभिषेक कुमार ने मृदा परीक्षण की तकनीकी जानकारी दी। शोध एवं मृदा सर्वेक्षण से आए सीनियर प्रोग्रामर नृपेंद्र सिंह चौहान ने प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना के तहत स्वाइल हेल्थ कार्ड एप की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एप के माध्यम से कैसे मृदा नमूना संग्रहण लिया जाए, इसके बारे में बताया। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। प्रगतिशील किसान अनुज कुमार ने अपने अनुभव साझा किए। अंत में कर्मचारियों को लैपटॉप बैग, पुस्तिका, पेन, नोट पैड आदि दिए गए।