फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ex MLA's DEath Case

पूर्व विधायक मुन्ना की मौत का मामला: वृद्ध मां का दर्द, बेटों और पोतों को फर्जी रूप से फंसाया गया

Sat, 03 Oct 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ex MLA's DEath Case
पलिया तहसील में पूर्व विधायक मुन्ना के पुत्र के खिलाफ ज्ञापन सौंपतीं आरोपी बनाए गए लोगों की मां। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत के बाद उनके पुत्र द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की वृद्ध मां तहसील पहुंचीं और अपने बेटों और पोतों को घटना में फर्जी रूप से फंसाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही शीघ्र कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में वृद्ध मां दुलारी देवी का कहना है कि उनके बेटों और पोतों को अकारण ही पूर्व विधायक के पुत्र की झूठी शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर फंसा दिया गया है। जबकि पूर्व विधायक का निधन हृदय गति रुकने से हुआ है और यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साबित हुई है कि पूर्व विधायक को किसी भी तरह की बाहरी और अंदरूनी चोट नहीं आई थी। उनका कहना है कि उनके बेटों और पोतों का कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है। उन्होंने मांग की कि बेटों और पोतों पर दर्ज रिपोर्ट को निरस्त कर पूर्व विधायक के पुत्र के खिलाफ झूठी शिकायत लिखवाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि तीन दिनों के भीतर प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें 85 साल की उम्र में मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई को लेकर पूर्व विधायक के आवास पर नौवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल
महंगापुर। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में पुत्र संजीव मिश्रा और ग्रामीणों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। यहां बता दें इससे पहले इस मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लगदहन गांव से आए अतुल कुमार मिश्रा, रामकिशोर यादव, रमेश कुमार कश्यप, सुरेश कुमार भार्गव आदि भूख हड़ताल पर बैठे। सभी ने पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मिश्रा को जल्द से जल्द न्याय दिलाकर दोषी सीओ और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पलिया के त्रिकोलिया में पूर्व विधायक के आवास पर भूख हड़ताल में बैठे लोग।

पलिया के त्रिकोलिया में पूर्व विधायक के आवास पर भूख हड़ताल में बैठे लोग।- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed