फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Established a relationship by promising marriage, then accused of reneging on it

Lakhimpur Kheri News: शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर मुकरने का आरोप

Tue, 19 May 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Established a relationship by promising marriage, then accused of reneging on it
लखीमपुर खीरी। पढुआ थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में महिला ने बताया कि उनके पति की मौत करीब दो वर्ष पहले हो चुकी है। वह अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ घर में रहती है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनकी जमीन ठेके पर ले रखी है। इसी दौरान उसने नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने के बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। साथ ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी का भाई भी रसूखदार है और लगातार धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसने पढुआ पुलिस और निघासन क्षेत्राधिकारी से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed