फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Erosion intensified, three houses were submerged in the Mohana River in two days

Lakhimpur Kheri News: तेज हुई कटान, दो दिन में तीन घर मोहाना नदी में समाए

Wed, 28 Oct 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Erosion intensified, three houses were submerged in the Mohana River in two days
तिकुनिया के जसनगर गांव में कटान करती मोहाना नदी। संवाद
तिकुनिया। जसनगर गांव में मोहाना नदी की कटान तेज होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो दिन के भीतर नदी तीन घरों को अपने आगोश में ले चुकी है। कटान के भय से ग्रामीण घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां जाने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों ने पंचायत में रहने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गिरिजा बैराज पर क्लोजर की कार्रवाई चलने के कारण मोहाना नदी का जलस्तर घटा हुआ है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी ने कटान तेज कर दिया है। मंगलवार को दिन में राजकुमार का और रात में जीवन का घर नदी में समा गया। बुधवार को दिनेश का घर भी कटान की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


लगातार हो रही कटान से आसपास रहने वाले परिवारों में दहशत है। लोग घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। लेखपाल फूल सिंह ने बताया कि तीन घर कटे है, जिसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। वहीं निघासन एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही कटान पीड़ितों को बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रातभर नदी पर टिकी रहती हैं नजरें
कटान पीड़ित जमुना देवी, रामकुमारी, रीमा, छोटी, फूलमती, रूपा और सुशीला ने बताया कि नदी के कटान के डर से रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। दिन-रात नजरें नदी पर लगी रहती हैं। उन्हें हर समय घर नदी में समा जाने का डर सताता रहता है। पीड़ितों ने मांग की कि पंचायत में रहने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर रहकर बिना डर के जीवनयापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed