फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Enthusiasm for vaccination among sons and daughters increased, slow pace caught pace

बेटे-बेटियों में टीकाकरण का बढ़ा उत्साह, धीमी चाल ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for vaccination among sons and daughters increased, slow pace caught pace
छात्रा को वैक्सीन लगाती एएनएम - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। टीकाकरण के छठे चरण में 12 से 14 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। शुरूआती दिनों में एकाध बच्चे ही वैक्सीन लगवाने को पहुंच रहे थे, लेकिन दिन बीतने के साथ बेटे, बेटियों में भी उत्साह बढ़ने लगा है। इसी का परिणाम रहा कि सोमवार को बूथों पर पहुंचकर 4039 बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीनेशन अभियान में भी बेटियां बेटों की बराबरी कर रही हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में 12 से 14 साल तक के 170339 बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शुरूआत में बच्चों के बूथों पर न पहुंचने से स्थिति बेहद निराशाजनक रही। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई। पिछले दो दिनों से बेटों-बेटियों में टीकाकरण को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को दोपहर तक 4039 बेटे, बेेटियों ने वैक्सीन लगवाई है। अक्सर इंजेक्शन लगवाने के मामले में बेटियां पीछे रहती हैं, लेकिन कोविड वैक्सीन लगवाने में बेटियों बेटों के बराबर हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों में हुआ वैक्सीनेशन
24 मार्च- 939
27 मार्च- 2673
28 मार्च-4039
कोरोना के डर की वजह से पिछले दो साल पढ़ाई चौपट रही। अब वैक्सीन लग जाने से स्कूल बंद होने की नौबत नहीं आएगी। टीके का सुरक्षा चक्र हम सब के लिए जरूरी है। महामारी से बचने के लिए सभी को आगे आकर वैक्सीनेशन कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर, कक्षा- आठ, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
महामारी से बचने के लिए टीका रूपी सुरक्षा कवच जब मिला है तो उसे लगवाने में देर क्यों करें। सोमवार को पहली डोज लगवा ली है और समय पर दूसरी डोज भी लगवा लूंगी। अपनी दोस्तों को भी वैक्सीनेशन कराने के लिए कहूंगी।।
वंदना, कक्षा- आठ, द गोल्डन पब्लिक स्कूल सुंदरपुरम
सरकार ने हमारी सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन शुरू कराया है। इसलिए अब इसे लगवाने में आनाकानी नहीं करनी चाहिए। सोमवार को पापा के साथ जाकर टीका लगवा लिया। इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। अपनी सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक रहना होगा।
ओम गुप्ता, कक्षा- नौ डान बास्को स्कूल
टीका लगवाते समय किसी तरह का डर नहीं लगा। अपनी मर्जी से आकर वैक्सीन लगवाई है, क्योंकि कोरोना के कारण स्कूल न खुलने से पढ़ाई चौपट रही। अब सुरक्षा कवच मिल गया है। भविष्य में अब स्कूल बंद होने की नौबत नहीं बनेगी।

उज्जवल, कक्षा- आठ, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
उम्र- लक्ष्य- पहली डोज
12 से 14- 170339-4039
‘बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना होगा, क्योंकि बच्चों के लिए वैक्सीनेश्न बेहद जरूरी है। हालांकि जागरूक माता-पिता बच्चों को लेकर बूथ पर आ रहे हैं। दो दिन से अभियान में तेजी आई है। वैक्सीन लगवाने वाले बेटो और बेटियों की अलग अलग संख्या नहीं है, लेकिन बेटियां भी बराबर वैक्सीनेशन के लिए आ रही हैं।’
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed