फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Enraged youth taken hostage from home

रंजिशन युवक को घर से उठा बंधक बनाने का आरोप

Sat, 07 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Enraged youth taken hostage from home
घर में तोड़फोड़ भी की, महिला को लगी चोट
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज, चार लोग हिरासत में
मैलानी। सुवाबोझ गांव में शुक्रवार की सुबह रंजिशन पांच लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हमलावर अपने साथ युवक को भी उठाकर ले गए और बंधक बना लिया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
ग्राम पंचायत सुवाबोझ के गांव सुवाबोझ निवासी अब्दुल गनी के पुत्र मोहम्मद आजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पूर्व सुवाबोझ गांव के ही निवासी जलालुद्दीन की पुत्री खुशनुमा के साथ हुई थी। खुशनुमा शादी के बाद लगभग तीन बार मोहम्मद आजाद के घर आई, फिर आने से मना कर दिया। बाद में उसके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, इकलौता पुत्र होने के नाते आजाद ने करीब एक साल पहले दूसरी शादी कर ली। इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे विपक्षी इकलाख उर्फ लक्खा, इरशाद, दिल्ला पुत्रगण बशीर, कासिम पुत्र जक्की निवासीगण सुवाबोझ और शमीमुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन निवासी ग्राम छापाबोझी थाना खुटार जिला शाहजहांपुर आजाद के घर में घुस आए। विरोध पर उसे लाठी-डंडों से पीटा। बचाने आई उसकी शादीशुदा बहन शहाना के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके भी गंभीर चोटें आई हैं। घर के सामान की तोड़फोड़ कर ये लोग आजाद को अपने साथ घर ले गए और जबर्दस्ती बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों की सूचना पर डायल 112 जब गांव में पहुंची तो सायरन की आवाज सुनकर आरोपियों ने आजाद को छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर चार को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed