{"_id":"6a64f5919bca21769d0e644a","slug":"encroachment-removed-from-kanwar-yatra-route-before-sawan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180873-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सावन से पहले कांवड़ यात्रा मार्ग से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सावन से पहले कांवड़ यात्रा मार्ग से हटाया अतिक्रमण
Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।स्रोत: प्रशासन
मितौली। सावन में कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शनिवार को कस्बे में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की दो जेसीबी मशीनों से कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाकर मार्ग खाली कराया गया।
शनिवार दोपहर बाद लड़ैती देवी फिलिंग स्टेशन से शुरू हुआ अभियान शाम तक चला। इस दौरान बड़ागांव तिराहा, रानीबेहड़ चौराहा, ब्लॉक कॉलोनी के सामने, बस अड्डा और छोटी नहरिया तक सड़क किनारे बने अस्थायी कब्जे, टिन शेड, चबूतरे तथा अन्य अवरोध हटाए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान सीओ मितौली यादवेंद्र, नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्र, थाना प्रभारी महेश पाठक, कानूनगो दाताराम, लेखपाल अमित भारती, नीरज कुमार, ब्रजेश कुमार, राजस्व विभाग के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।