{"_id":"5fea301b8ebc3e3fb15daf50","slug":"encroachment-lakhimpur-news-bly431806938","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजी जेसीबी.. ढहाया बिजली विभाग का दफ्तर और प्याऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजी जेसीबी.. ढहाया बिजली विभाग का दफ्तर और प्याऊ
विज्ञापन
लखीमपुर के संकटादेवी रोड पर जेसीबी से तोड़ा जा रहा बिजली विभाग का दफ्तर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर चौराहे से लेकर संकटा देवी चौकी तक चिह्नित अतिक्रमण को हटाए जाने और न हटाए जाने की अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। दोपहर करीब दो बजे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में पालिका कर्मियों ने जेसीबी से सुभाष पार्क के पास स्थित बिजली विभाग के दफ्तर और प्याऊ को ढहा दिया।
अतिक्रमण के चलते अत्यधिक सिकुड़ चुकी संकटा देवी रोड का अतिक्रमण नगर पालिका ने दिसंबर की शुरुआत में ही चिह्नित कर लिया था। इस दौरान कोई दुकानदार साढ़े छह फुट कब्जा किए मिला तो कोई साढ़े 13 फुट। चिह्नित अतिक्रमण पर पालिका प्रशासन ने लाल निशान लगाकर तुड़वाने के लिए 88 दुकानदारों को पांच दिसंबर को नोटिस जारी कर 15 दिन में उसे हटाने के निर्देश दिए। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी दुकानदार अतिक्रमण को लेकर शुरू की गई मुहिम को हवा हवाई समझते रहे। जबकि तहसील प्रशासन अतिक्रमण अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाए रहा। दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नोटिस की समय सीमा बीतने के बाद भी एसडीएम सदर दुकानदारों को अपना अतिक्रमण अपने आप हटाने को लेकर चेताते रहे। इस बीच तमाम दुकानदारों ने जहां अपनी दुकाने तुड़वानी शुरू कर दीं तो वहीं कुछ लोग समय बिताते रहे। इस बीच सोमवार को पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण ढहाने की शुरुआत करते हुए सुभाष पार्क के निकट स्थित बिजली विभाग का दफ्तर और प्याऊ ढहा दिया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
जेसीबी चलता देख खुद तोड़ने लगे दुकान
अतिक्रमण तोड़ने को लेकर गंभीर न दिखने वाले दुकानदार सोमवार काफी सक्रिय दिखे। उधर, जैसे ही पालिका कर्मियों ने प्याऊ और बिजली विभाग के दफ्तर को गिराना शुरू किया तो इधर दुकानदारों ने अपनी दुकान तोड़नी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पांच दिसंबर को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन कुछ दुकानदार अतिक्रमण हटाने को गंभीर नहीं दिखे। इसलिए सोमवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। जो निरंतर जारी रहेगा। - आरआर अंबेष अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर