फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encephalitis and Dengue The knock together

दिमागी बुखार और डेंगू ने एक साथ दी दस्तक

Tue, 22 Sep 2015 11:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Encephalitis and Dengue The knock together
जिले में दिमागी बुखार कहर बरपा रहा है। इस पर नियंत्रण कर पाने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। ऐसे में डेंगू ने भी जिले में दस्तक दे दी है। जिले में अमीरनगर तथा मैगलगंज क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित एक-एक मरीज मिला है। खास बात यह है जिले में डेंगू से लड़ने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग के पास बेहतर व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

कस्बा मैगलगंज निवासी 38 वर्षीय अजय गुप्ता में डेंगू के लक्षण मिले हैं, इन्हें सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू के लक्षण मिलने से कस्बा अमीरनगर के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

अमीरनगर। क्षेत्र के गांव देवरिया में मुन्ना खां का एक वर्षीय पुत्र फैसल खां दिमागी बुखार से पीड़ित है, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं उमरिया निवासी भगवानदीन की पत्नी फूलमती को चार दिन पहले बुखार आया था, उसका भी एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। जब महिला की हालत बिगड़ी तो उसको जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है, वहां डाक्टरों ने डेंगू बताया है। क्षेत्र में तेजी से फैल रहे बुखार से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed