फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Emperor Ashok and Gautam Buddha Jayanti celebrated

सम्राट आशोक और गौतम बुद्ध जयंती मनाई

Mon, 25 May 2015 07:24 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Mon, 25 May 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
कुशवाहा मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान के तत्वावधान में सम्राट अशोक और गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के सभागार में एमएलसी आरएस कुशवाहा की अध्यक्षता में हुए सम्राट अशोक और गौतम बुद्ध की जयंती समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि स्वामीप्रसाद मौर्य नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव बसपा, विशिष्ट अतिथि जलालाबाद विधायक नीरज कुमार मौर्य, विधायक रोमी साहनी, विधायक शमशेर बहादुर सिंह और पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष रामकुमार मौर्य, महामंत्री वीरपाल सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई जो लखीमपुर रोड, खुटार रोड, मोहम्मदी रोड, मिल डायवर्जन मार्ग, अलीगंज रोड होते हुए सरस्वती विद्या निकेतन में खत्म हुई। सदर चौराहा स्थित अशोक स्तंभ पर अतिथियों ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के पुरोधा महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, ज्योतिबा फुले ने देश को विश्व गुरु का दर्जा दिलाया है, आज उन्हीं का समाज लाचार क्यों है। भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने वाले चीन, जापान देश आज विश्व में सबसे विकसित देश हैं। समारोह को कई विधायकों, संस्थान के पदाधिकारियों ने भी संबोधित कर जातीय एकता पर जोर दिया। संचालन दिनेश मौर्य ने किया।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश गौतम, भोगनाथ पुष्कर, रामकुमार चौधरी, राधेश्याम कश्यप, रामऔतार विश्वकर्मा, जफर उल्ला खां, मौरध्वज मौर्य, श्रवण कुमार मौर्य, जगवीर सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य महेंद्र त्रिपाठी, मनमोहन मौर्य, रामहेत मौर्य, अशोक कनौजिया, राजेंद्र कुशवाहा, सुखपाल सिंह कुशवाहा, बड़ेलाल मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रजागंज। बौद्ध मंदिरों में भगवान बुद्ध को याद कर उनकी प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण के साथ जयंती मनाई गई। मुर्तिहा में हीरालाल, उद्यानपुर में श्रीकृष्ण गौतम, मुड़िया में विद्या शंकर गौतम, करनपुर में रामशंकर बौद्ध, धनिगवां में मैकूलाल ने भगवान बुद्ध का माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण कराया।
हाईस्कूल और इंटर के मेधावी पुरस्कृत
जयंती समारोह में हाईस्कूल की सविता कुशवाहा, रुचि देवी, अंजली कुशवाहा, नीलू देवी, अमरजीत, पवनेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अर्चना, शिवम कुमर, इंटर के रविप्रकाश, सौरभ मौर्य, विवेक सिंह, राजकुमारी, शिवम मौर्य, संध्या मौर्य, अरविंद मौर्य, दुर्गेश बहादुर सिंह, रजत मौर्य, अजीत सिंह, अमर सिंह, सुमित सिंह कुशवाहा आदि स्वजातीय मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।

समारोह के बाद हुई बैठक
विधायक रोमी साहनी के पंजाबी कॉलोनी स्थित आवास पर मुख्य अतिथि स्वामीप्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकताओं और क्षेत्रीय नेताओं विधायकों के साथ विचार विमर्श कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक रोमी साहनी ने जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था और अराजकता से बसपा नेताओं को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed