फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Emergency and trauma center will shift in MCH wing

एमसीएच विंग में शिफ्ट होगी इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर

Sat, 02 Jul 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Emergency and trauma center will shift in MCH wing
एमसीएच विंग मे डॉक्टरो के साथ बैठक करते केंद्रीय गृह राज्यमत्री अजय मिश्र।
जिला अस्पताल में भी मिलता रहेगा प्राथमिक उपचार
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नवीन भवन में स्वास्थ्य केंद्र चलाने की माननीयों ने की वकालत
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओयल का ट्रामा सेंटर एमसीएच विंग में शिफ्ट किए जाने को लेकर शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस के सभागार में बैठक हुई।
बैठक में सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर को एमसीएच विंग में शिफ्ट करने के कारण और मरीजों को होने वाले फायदों की जानकारी दी। इस पर डॉक्टर्स और बैठक में मौजूद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने भी अपनी सहमति जताई।
तय हुआ कि शहरवासियों को इमरजेंसी सेवा देने के लिए कुछ डॉक्टरों, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल की एक टीम बनाकर उन्हें प्राइमरी इलाज के लिए लखीमपुर में बैठाया जाएगा। इससे इमरजेंसी में पहुंचने वालों को प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं मिलती रहेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीज को एंबुलेंस से एमसीएच विंग भी भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व निघासन के भाजपा विधायक शशांक वर्मा ने जिला अस्पताल के नवीन भवन में प्राथमिक उपचार के लिए 24 घंटे सेवा के लिए केंद्र खोले रखने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed