{"_id":"88306f7ca79578930f9c0ce33d3007dd","slug":"elephants-ujadhi-crop-again-farmers-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने फिर उजाड़ी फसल, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने फिर उजाड़ी फसल, किसान परेशान
चंदन चौकी
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली हाथियों के एक झुंड ने बलेरा और धुसकिया गांव के खेतिहर इलाकों में जमकर कहर बरपाया। हाथियों ने यहां खड़ी किसानों की कई एकड़ गेहूं की फसल को तहस-नहस कर दिया। पहले से ही गन्ना भुगतान की मार सह रहे किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं।
जंगली हाथियों का यह झुंड शनिवार की रात बलेरा और धुसकिया के खेतिहर इलाके में घुस गया। उसने बलेरा निवासी रघुनाथ, रामदास, नेकीराम, सीताराम और धुसकिया निवासी बल्लू, चेतराम आदि की कई एकड़ गेहूं की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। हाथी अभी और किसानों की फसलों को रौंदते, लेकिन किसानों ने गोला आदि दाग कर किसी तरह उनको भगा दिया। बता दें कि यहां अक्सर जंगली हाथियों के झुंड आ जाते हैं और किसानों की गेहूं, गन्ने आदि की फसल को चौपट कर देते हैं। किसान इससे बुरी तरह परेशान हैं।