फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants trample 80 bighas of paddy and sugarcane

हाथियों ने 80 बीघा धान और गन्ने की फसल रौंदी

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample 80 bighas of paddy and sugarcane
रौंदी फसल दिखाते ग्रामीण।
गुलरा चौकी के पास जंगल से निकलकर आया था हाथियों का झुंड
विज्ञापन

मझगईं। इलाके के गुलरा चौकी के पास जंगल से निकलकर आए हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में जमकर तांडव मचाकर धान और गन्ने की 80 बीघा फसल को तहसनहस कर दिया।
इलाके के कोठिया, मटेहिया, भगवंतनगर के किसानों के खेत गुलरा टांडा गांव के पास पार्क की गुलरा चौकी के करीब हैं। बीती रात जंगल से निकलकर आए हाथियों के झुंड ने किसान रामसरन, कमलेश, दौलतराम, मुन्नालाल, श्याम बाबू, जितेंद्र, बिहारी, द्रोपदी देवी, सियावती, अरविंद कुमार, बंशीलाल, तिलकराम, रामस्वरूप व निरंजन के खेतों में जमकर तांडव मचाया। यहां हाथियों ने करीब 80 बीघा धान व गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गन्ने का भुगतान वैसे भी नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में जंगल से निकलकर हाथियों के झुंड किसानों की फसल को बर्बाद कर उनकी परेशानियां बढ़ा रहे हैं। उधर, सूचना मिलने के बाद मझगईं रेंज की गुलरा चौकी पर तैनात रामप्रकाश राना, जमुना प्रसाद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परिजयोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव आदि ने मौका मुआयना किया। मामले में ग्रामीणों ने रेंजर को पत्र देते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed