{"_id":"61fbfcae82494d78dc5e3b60","slug":"elephants-feast-on-first-birthday-of-masakkali-forest-officials-caress-the-little-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: ‘मसककली’ की पहली बर्थ डे पर हाथियों ने उड़ाई दावत, वन अधिकारियों ने नन्हीं हथिनी को किया दुलार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: ‘मसककली’ की पहली बर्थ डे पर हाथियों ने उड़ाई दावत, वन अधिकारियों ने नन्हीं हथिनी को किया दुलार
Thu, 03 Feb 2022 09:32 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:32 PM IST
सार
दो साल पहले इसे बिजनौर के जंगल से यहां लाया गया था। नन्हीं हथिनी मसककली जन्मदिन का यह कार्यक्रम हाथियों के बेस कैंप सलूकापुर में हुआ। यहां पूरे दिन जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
हाथी का मनाया जन्मदिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथी परिवार में गुरुवार को नन्हीं हथिनी 'मसककली' का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हथिनी के बच्चे के नामकरण के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे गए थे। 150 नामों के सुझाव में 'मसककली' नाम गुरुवार को चयनित किया गया, उसका यह पहला जन्मदिन है। इससे पहले ‘दुर्गा’ हथिनी का पिछले साल नवरात्रि में जन्मदिन मनाया गया था।
विज्ञापन
दो साल पहले इसे बिजनौर के जंगल से यहां लाया गया था। नन्हीं हथिनी मसककली जन्मदिन का यह कार्यक्रम हाथियों के बेस कैंप सलूकापुर में हुआ। यहां पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से चार साल पहले आए 10 हाथियों ने पांच मई 2018 को दुधवा की धरती पर कदम रखा था। इनमें मादा हाथी टेरेसा भी शामिल थी। टेरेसा ने पिछले साल तीन फरवरी को एक बच्ची को जन्म दिया था। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक संजय पाठक के निर्देशन में गुरुवार को दुधवा नेशनल पार्क के सलूकापुर हाथी बेस कैंप में इस हथिनी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक कैलाश प्रकाश ने इसका नामकरण किया और उसे मसककली नाम दिया। इस मौके पर हाथियों को गन्ना, फल और हरी सब्जियों का लजीज भोजन परोसा गया। पार्क अधिकारियों, कर्मचारियों समेत पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने मसककली को दुलारते हुए केक काटकर उसे जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पार्क के अधिकारी, कर्मचारी, महावत और चाराकटर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन