फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants destroyed the sugarcane crop

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने उजाड़ी गन्ने की फसल

Mon, 18 Nov 2024 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Elephants destroyed the sugarcane crop
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले नेपाली हाथी रविवार की रात खुटार रेंज की सिहुरा बीट के गोविंदपुर और मोहनपुर गांव पहुंचे। किसान मोतीलाल और खुशीराम के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल बर्बाद कर डाली। खेतों में पड़ी मड़ैया भी तहस-नहस कर डाली।
विज्ञापन

फसलों की निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम और किसानों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ा। खदेड़ने से नाराज टस्कर हाथी ने किसानों की मेड़ पर लगे कई पेड़ उखाड़ डाले। सुबह होने पर हाथी जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन

निगरानी टीमों के मुताबिक सोमवार को हाथियों की लोकेशन चलतुआ जंगल में मिली है। रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। किसानों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed