{"_id":"6984d6b94cc75a0c560ee3ef","slug":"elephants-continue-to-rampage-trampling-two-acres-of-sugarcane-crop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167592-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाथियों का उत्पात जारी, दो एकड़ गन्ने की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाथियों का उत्पात जारी, दो एकड़ गन्ने की फसल रौंदी
Thu, 05 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
जंगली हाथियों द्वारा बर्बाद की गई फसल को दिखाता किसान। संवाद
मझगईं। क्षेत्र में हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौखड़ा फार्म क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दो किसानों की करीब दो एकड़ गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
खल्ला गुरुद्वारा के पास स्थित जगदीप सिंह और मोहम्मद खान के खेतों में हाथियों के झुंड ने देर रात धावा बोला। किसानों के अनुसार, उन्होंने कर्ज लेकर गन्ने की फसल तैयार की थी। कटाई और पर्ची आने का समय नजदीक था, तभी हाथियों ने फसल को रौंद दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो फसल बर्बाद देख उनके आंसू निकल आए।
किसानों का कहना है कि हाथियों का झुंड आए दिन जंगल से निकलकर खेती और रिहायशी इलाकों में पहुंच रहा है, लेकिन वन विभाग और पार्क प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। इससे किसानों में दहशत और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का आकलन कर लिया गया है। प्रभावित किसानों को नियमानुसार जल्द मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।