{"_id":"614ca7488ebc3efaba74182a","slug":"electricity-stalled-for-last-36-hours-supply-not-started-till-today-evening-consumer-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: पिछले 36 घंटे से बिजली ठप, गुरुवार शाम तक शुरू नहीं हुई आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: पिछले 36 घंटे से बिजली ठप, गुरुवार शाम तक शुरू नहीं हुई आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान
Thu, 23 Sep 2021 09:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:41 PM IST
सार
एसडीओ शिवम मौर्य ने बताया कि शाहजहांपुर से आई 33 केवी लाइन में फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता बेहद परेशान है।
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के उचौलिया कस्बा समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह से ठप है। बुधवार को दिन में दो तीन बार ट्रिपिंग होने के बाद गुरुवार को शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
एसडीओ शिवम मौर्य ने बताया कि शाहजहांपुर से आई 33 केवी लाइन में फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता बेहद परेशान है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन के अभियंता और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उचौलिया क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
अभद्र भाषा में जेई के बात करने का ऑडियो वायरल
बुधवार को दिनभर बिजली न आने पर कस्बे के एक उपभोक्ता ने जंगबहादुरगंज उपकेंद्र के जेई को फोन मिलाकर बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत की। जिस पर जेई ने उपभोक्ता से अभद्र भाषा में बात करनी शुरू की तो उपभोक्ता ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कुछ लोगों ने यह ऑडियो ऊर्जा मंत्री के कैंप कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेजे हैं।
विज्ञापन
तारों के ऊपर गिरा पेड़, सारी रात गायब रही बिजली
बुधवार की देर शाम से रात तक होने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश की वजह से चौखड़ा फार्म में बिजली के तारों के ऊपर पेड़ गिर गए। जिससे पूरी रात बिजली सप्लाई बाधित रही। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जेबीगंज में 36 घंटों से बिजली सप्लाई ठप
बीते 36 घंटों से जेबीगंज उपकेंद्र से बिजली सप्लाई फिर ठप है। पूरा क्षेत्र अंधेरे में है। इस उपकेंद्र से जुड़े जेबीगंज, पसगवां, मोहद्दीनपुर, अजबापुर, सोनौआ सहित दर्जनों गांवों में अंधेरा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से शाहजहांपुर के पैना से आपूर्ति लाइन में अटसलिया के पास तार टूटे और फंसे हैं।
इसके अलावा जंगल में एक पेड़ के गिरने से भी तार टूट गए हैं। बुधवार की अलसुबह से सप्लाई ठप्प है और फॉल्ट अभी तक सही नहीं हो पाई। इस समस्या को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को ट्वीट भी किया गया है जिसके जवाब में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने समाधान का आश्वासन देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। फिलहाल 'प्रर्याप्त बिजली, निर्बाध बिजली' का स्लोगन यहां पर पूरी तरह फ्लॉप है। जेई रोहिताश्व शर्मा फोन बंद कर बैठे हैं।