फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity shortage increased anger, ruckus at Banwaripur and Barwar sub-centres.

Lakhimpur Kheri News: बिजली किल्लत ने बढ़ाया गुस्सा, बनवारीपुर और बरवर उपकेंद्र पर हंगामा

Tue, 04 Jun 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity shortage increased anger, ruckus at Banwaripur and Barwar sub-centres.
विद्युत कटौती से भड़के किसानों ने शुरू किया धरना- संवाद
महेवागंज/बरवर। पांच दिनों से 250 गांवों को बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। सोमवार को बनवारीपुर और बरवर उपकेंद्र पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का गुस्सा देख जिम्मेदार उपकेंद्र छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

महेवागंज के बनवारीपुर उपकेंद्र पर रंजीत यादव, हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, सिमरजीत सिंह, मलकीत सिंह, छोटेलाल आदि किसान पहुंचे। संतोष जनक जवाब न मिलने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उपकेंद्र के बनवारीपुर, सिंगनिया, महेवा, ओदरहना, सेहरूआ, सांडा, पिपरा मरोड़ा, फूलबेहड़, अंजनापुर, सैदापुर, गंगाबेहड़, तेतारपुर आदि सैकड़ों गांवों आते हैं।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से फसलें सूख रही हैं। जेई अमित कुमार ने बताया मेन लाइन सही हो गई है। धीरे-धीरे गांवों की सप्लाई बहाल की जा रही है। बनवारीपुर गांव और फूलबेहड़ के दुधवा मिंडनिया गांव की सप्लाई चालू हो गई। मंगलवार को अधिकांश गांवों में बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरबर में किसानों का कहना है कि फसलें सूख रही हैं। फोन करने पर अफसर जवाब नहीं देते हैं। ऐसे में किसानों को मजबूरी में धरने पर बैठना पड़ रहा है। किसानों के धरना शुरू करते ही जेई व एसडीओ मौके से खिसक गए। धरना करने वाले किसान सत्यभान बाजपेई, उमेश शुक्ला, लल्ला त्रिवेदी, बबलू सिंह, जसबीर सिंह, बलबीर सिंह, गुरुप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
------------

रातभर गायब रही त्रिकोलिया फीडर की बिजली
पलियाकलां। विद्युत वितरण खंड के तहत आने वाले त्रिकोलिया फीडर से रविवार रात 12 बजे से बिजली गायब है। सोमवार को करीब सुबह नौ बजे बाद बिजली आई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में बिजलीघर पर कोई फोन नहीं उठाता है। शहर में भी रात में लगातार ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ा।
120 घंटे के बाद भी दर्जनों गांवों में बिजली गुल
खीरी टाउन। बृहस्पतिवार को आंधी आने के बाद से अब तक दर्जनों गांव और कस्बे के कुछ हिस्से में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई है। मोहल्ला डिहपुर, कटरा, तबेला और जोशी टोला में बिजली नहीं आ रही है। पावर हाउस के कुछ क्षेत्रों की सप्लाई शुरू कर दी गई हैं, लेकिन रुद्रपुर फीडर की लाइन नहीं सही हुई। गांवों में अंधेरा होने से घरों में चोरी होने का डर बना हुआ है। अधिशासी अभियंता विमल कुमार ने बताया कस्बे व आसपास में खंभे लगाकर सप्लाई शुरू कर दी गई है। संवाद

बेहजम के 50 गांवों में पांच दिन बाद भी बिजली गुल
बेहजम। विद्युत उपकेंद्र काला आम क्षेत्र के लगभग 50 गावों में बिजली सप्लाई ठप है। कालाआम, परसेहरा, लीला कुआं, देवरिया, कैमा खादर, सूरत, सराय, कैमासूर, टीकर, मूडाधामू, पिपरा, उदयान, कोढैया, रुकनापुर, कुसभरिया, चंदन लाल पुरवा आदि गांव के हजारों लोग पांच दिनों से बिना बिजली जूझ रहे हैं। संवाद

लखीमपुर में भी लोगों का हाल बेहाल
लखीमपुर। शहर के कई मोहल्लों में सोमवार को बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे बुरा हाल गढ़ी क्षेत्र का रहा है। सुबह से लेकर शाम तक बार-बार ट्रिपिंग ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। राजाजीपुर में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से कई घंटे बत्ती गुल रही है। संकटा देवी, हाथीपुर सहित कई मोहल्लों में सुबह से बिजली गुल रही। मोहल्ला शाहपुरा कोठी, प्यारेलाल, महाराजनगर, नौरंगाबाद, सुआगाड़ा आदि में ट्रिपिंग से लोगों का हाल बेहाल है। संवाद

विद्युत कटौती से भड़के किसानों ने शुरू किया धरना- संवाद

विद्युत कटौती से भड़के किसानों ने शुरू किया धरना- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed