{"_id":"5f5cfea88ebc3e4d6f27adfb","slug":"electricity-problem-lakhimpur-news-bly4195917102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था डगमगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था डगमगाई
विज्ञापन
electricity problem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गर्मी के बढ़ते ही जनपद में बिजली सप्लाई एक बार फिर डगमगाने लगी है। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे कलक्ट्रेट विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति लाइन में आए फॉल्ट से बंद हो गई। करीब साढ़े तीन घंटे बाद साढ़े आठ बजे सप्लाई बहाल हुई, जिसके बाद भी ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही का दौर कई घंटे तक चला।
सितंबर माह में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान बढ़ने लगा है। इससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। तो वहीं बिजली की कई घंटों की कटौती बढ़ गई है। लोड बढ़ने से लाइनों में फॉल्ट आने से भी कई घंटे के लिए अघोषित कटौती हो रही है। शनिवार की सुबह मेन लाइन में खराबी आने से साढ़े तीन घंटे तक आधे शहर की सप्लाई बाधित रही। कलक्ट्रेट स्थित उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति बंद होने से नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी, जोड़ी बंगला, आफिसर कालोनी, सलेमपुर समेत दर्जनों मोहल्ले प्रभावित हुए। जेई अमरजीत ने बताया कि 33 केवी और एलटी लाइनों में फॉल्ट आया था, जिसके ठीक कराने के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई। जेई ने बताया कि नौरंगाबाद मोहल्ले में ज्यादा लोड बढने के चलते ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न होती है।
आज बारिश होने की संभावना, मौसम ने बदली करवट
लखीमपुर खीरी। शनिवार को दिन में कई बार बदली छाने के साथ ही मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान बताया है कि रविवार को जनपद में बारिश हो सकती है। सोमवार से बुधवार तक बादल छाए रहेंगे या आवाजाही रहेगी। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि मानसून सक्रिय होने से रविवार से बुधवार तक बादलों की आवाजाही रहेगी। रविवार को बारिश होने की पूरी संभावना रहेगी, जबकि सोमवार से बुधवार तक बादलों की आवाजाही रहने के साथ ही बौछारें भी पड़ सकती हैं।