{"_id":"6493465ea1e8f1804c092be4","slug":"electricity-of-many-villages-stalled-overnight-due-to-breakdown-lakhimpur-news-c-4-1-188303-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ब्रेकडाउन से रात भर ठप रही कई गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ब्रेकडाउन से रात भर ठप रही कई गांवों की बिजली
विज्ञापन
उचौलिया। उचौलिया फीडर की 11 केवीए लाइन में मंगलवार देर शाम ब्रेक डाउन होने से रातभर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह आधा घंटा बिजली आई। इसके बाद ट्रांसमिशन का काम होने के कारण आपूर्ति फिर ठप हो गई। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
जंगबहादुरगंज उपकेंद्र से आई उचौलिया फीडर की लाइन में मंगलवार देर शाम फाल्ट आ गया। इससे पहले दिन में मोहम्मदी से जेबीगंज आई 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया था। इससे जेबीगंज उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शाम तक ठप रही थी। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हुई थी। फाल्ट सुबह ठीक होने के बाद मात्र आधा घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकी।
इसके बाद ट्रांसमिशन का काम होने के कारण 132 केवीए उप केंद्र मोहम्मदी से जेबीगंज बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई थी। एसडीओ शुभम मौर्या ने बताया कि ट्रांसमिशन वाले काम कर रहे हैं। जिस वजह से बिजली आपूर्ति दिन में नहीं की गई।