फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity of all feeders of Nai Basti failing for 10 hours, consumers angry

Lakhimpur Kheri News: 10 घंटे गुल रही नई बस्ती के सभी फीडरों की बिजली, भड़के उपभोक्ता

Mon, 02 Sep 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity of all feeders of Nai Basti failing for 10 hours, consumers angry
लखीमपुर खीरी। शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। आए दिन हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की रात नई बस्ती पावर हाउस के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे बाधित रही। आपूर्ति न मिलने से लोग बेहाल हो गए। उपभोक्ता भड़क उठे और पावर हाउस पहुंचे गए। रात करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

नई बस्ती बिजली घर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए शनिवार का दिन काफी कष्टकारी रहा। काफी उसम भरी गर्मी थी, लोग पहले से ही परेशान थे। ऊपर से दोपहर से आधी रात तक बत्ती गुल होने से परेशानी और बढ़ गई। नई बस्ती पावर हाउस में दोपहर करीब दो बजे बड़ा फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उपकेंद्र की मेन सीटी खराब हो गई। फॉल्ट होने पर बहादुनगर, महाराजनगर, शमशेरनगर, आवास विकास, काशीनगर, सिकटिहा, रोडवेज आदि मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों को फॉल्ट खोजने में और दुरुस्त करने में काफी समय लगा। फॉल्ट होने पर विभाग ने पहले छह बजे तक आपूर्ति आने की बात कही, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात आठ बजे आपूर्ति देने का दावा किया। धीरे-धीरे बिजली विभाग के अफसर समय बढ़ाते रहे है। इधर, उमस भरी गर्मी में लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोग झुंड में घरों के बाहर एकत्र होकर विभाग की लापरवाही के प्रति आक्रोश व्यक्त करने लगे। करीब 50 उपभोक्ता नई बस्ती पावर हाउस पहुंच गए।
स्टाफ ने बताया कि फॉल्ट दुरुस्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। इधर, धीरे-धीरे समय बढ़ता चला और रात करीब 12 बजे आपर्ति बहाल हो सकी। लोगों को करीब 10 घंटे तक कटौती की मार झेलनी पड़ी।
------------
सड़क जाम करने की कर रहे थे तैयारी
लगातार 10 घंटे आपूर्ति न मिलने से लोग भड़क गए। हंगामा करते हुए सड़क जाम करने की तैयारी की, लेकिन इससे पहले रात करीब 12 बजे आपूर्ति मिल गई। इसके बाद लोग शांत हो गए और अपने-अपने घर की ओर चले गए।

------------
वाट्सएप ग्रुप पर लगा दी बंदिश
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नई बस्ती पावर हाउस का वाट्सएप ग्रुप बना है। जब भी कोई बड़ा फॉल्ट होती है तो इस पर सूचना दी जाती है। शनिवार को जब उपभेक्ताओं ने कटौती से संबंधित सवाल किए तो विभागीय कर्मचारियों ने प्राइवेसी लगा दी। इससे उपभोक्ता अपनी बात ही नहीं कह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed