फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity

बिजली कटौती मरीजों के लिए बन रही मुसीबत

Sun, 03 Jul 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity
ओयल। बिजली के अभाव में एमसीएच विंग की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। बिजली चले जाने पर मरीजों को जांच और रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं उमस भरी गर्मी में डॉक्टरों का ओपीडी करना भी मुश्किल हो रहा है। शनिवार को बिजली चले जाने के कारण मरीजों को जांच रिपोर्ट पाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। एक बार फिर से सवा दस बजे गई बिजली दोपहर साढे 12 बजे आई। इस कारण ओपीडी में आए मरीज, भर्ती मरीज और उनके तीमारदार से लेकर डॉक्टर एवं स्टाफ परेशान हो उठा। बिजली न होने के कारण तमाम मरीज एक्सरे सहित अन्य जांच रिपोर्ट लेने के लिए इनके कमरों के सामने अंधेरे में बैठे रहे। इस संबंध में सीएमएस एमसीएच डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे विद्युत सप्लाई के लिए विभाग से जारी पत्र की बिजली विभाग को भेज दिया गया था। ताकि, अस्पताल को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलती रही। बिजली कटौती के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। उधर, विद्युत उपकेंद्र ओयल के जेई दिवाकर का कहना है कि 24 घंटे विद्युत सप्लाई के लिए जो पत्र जारी हुआ था, उसकी समय सीमा समाप्त हो गई है। इसलिए आम रोस्टर की तरह ही अस्पताल को सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed