{"_id":"64f382aee6bf73453f0e7784","slug":"electricity-is-available-only-for-four-hours-in-nighasan-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-4959-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निघासन में महज चार घंटे तक मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निघासन में महज चार घंटे तक मिल रही बिजली
विज्ञापन
निघासन। नगर समेत ग्रामीण अंचल की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे ही उपभोक्ताओं को बिजली मिल रही है। बिजली कटौती और ट्रिपिंग से यहां के उपभोक्ता परेशान हैं।
बिजली अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 18 और कस्बे में 22 घंटे बिजली सप्लाई का शेड़्यूल है, लेकिन बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हैं। उपभोक्ता जगजीवन, अवधेश आदि ने बताया कि सुबह मुश्किल से दो घंटे और दिन भर में तीन से चार घंटे बिजली मिलती है।
आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। जेई दिलीप ने बताया कि फीडर में खराबी के कारण बिजली कम मिल पा रही है। दो दिन से ऊपर से सप्लाई नहीं आई। जिस वजह से बिजली नहीं मिली है। संवाद