{"_id":"6a9efb9f452b43c99704e23d","slug":"electricity-failure-in-40-villages-of-phoolbehad-anger-among-people-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-184358-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ के 40 गांव में बिजली गुल, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ के 40 गांव में बिजली गुल, लोगों में आक्रोश
Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। बनवारीपुर उपकेंद्र से जुड़े फूलबेहड़ क्षेत्र के करीब 40 गांव में रविवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के मुताबिक, शाम सात बजे रोस्टिंग की बात कहकर आपूर्ति काटी गई थी। इसके बाद सोमवार शाम तक बिजली नहीं आई। बिजली उपकेंद्र पहुंचने पर ट्रॉली खराब होने से आपर्ति बाधित होने की जानकारी दी गई।
भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। दुधवा मिदनिया निवासी रामगोपाल मिश्र, नफीस, विश्राम मौर्य, राजापुर के साकिब, खुर्शीद, वशीक और सीबू अली ने बताया कि फूलबेहड़ फीडर से जुड़े तेतारपुर, सकरन, सिसैया, सैदापुर सहित करीब 40 गांव बिजली कटौती से त्रस्त हैं। आए दिन ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती है।
अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि ट्रॉली खराब होने से सप्लाई चालू नहीं हो पाई। टीम लगी हुई है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पसगवां, जंगबहादुरगंज उपकेंद्रों में भी आपूर्ति ठप
पसगवां। बारिश के कारण सुखबसा और जंगबहादुरगंज उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे नागरिकों में आक्रोश है। पसगवां में शनिवार सुबह से और जंगबहादुरगंज में रात दो बजे से बिजली नहीं आई। सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर का काम और सीएचसी में एक्स-रे व आंखों की जांच ठप है। संवाद