{"_id":"66cf7049921b6bffe804c874","slug":"electricity-corporation-disconnected-connections-of-213-defaulters-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-127885-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिजली निगम ने 213 बकायेदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिजली निगम ने 213 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली निगम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाकर 213 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही 18.33 लाख का बकाया वसूला।
लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र नई बस्ती, कलक्ट्रेट, छाउछ, गढ़ी और खीरी टाउन के मोहल्लों में राजस्व वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 698 विद्युत उपभोक्ताओं के संयोजन चेक किए गए। बकाया जमा न करने पर 213 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इसका कुल बकाया 55.86 लाख रुपये है। इसमें 147 उपभोक्ताओं से 18.33 लाख जमा कराया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बकाया वसूली की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना बिजली बिल समय से जमा करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद