फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity Corporation alert on Muharram, 24-hour control room set up

Lakhimpur Kheri News: मुहर्रम पर बिजली निगम सतर्क, बनाए 24 घंटे के कंट्रोल रूम

Thu, 25 Jun 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation alert on Muharram, 24-hour control room set up
लखीमपुर खीरी। मुहर्रम के मद्देनजर विद्युत निगम ने 25 से 27 जून तक 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। साथ ही ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पोल, तार और अन्य विद्युत संयंत्रों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजीव यादव ने बताया कि धार्मिक जुलूसों के दौरान विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और केबलों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। लाठी, डंडे, झंडे या बांस-बल्लियों से विद्युत उपकरणों को छूने से बचें। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस और प्रशासन के सहयोग से संबंधित उपकेंद्र के एसएसओ, अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता को सूचित कर लाइनमैन की पेट्रोलिंग कराई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से जरूरत पड़ने पर एलटी और एचटी लाइनों का शटडाउन भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल लखीमपुर का कंट्रोल रूम 9415903837, विद्युत वितरण खंड लखीमपुर 9415901173, मितौली 9450099199 और निघासन 9415905849 पर 24 घंटे संचालित रहेगा। किसी भी विद्युत समस्या की सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
गोला उपखंड ने भी जारी किए कंट्रोल रूम नंबर

गोला गोकर्णनाथ। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा ने अपील की है कि ताजिया और जुलूस को ओवरहेड बिजली लाइनों, खंभों और ट्रांसफार्मरों से सुरक्षित दूरी पर रखें। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें, ताकि वह हाईटेंशन या लो-टेंशन लाइनों के संपर्क में न आए। जुलूस के दौरान बिजली के तारों को हाथ, बांस या लोहे की वस्तु से हटाने का प्रयास न करें।


गोला विद्युत वितरण खंड 9415901181, 9971154438, मोहम्मदी विद्युत वितरण खंड 9415901147 और पलिया विद्युत वितरण खंड 8979668053 के नंबर जारी किए गए हैं। विभाग ने 25 से 27 जून तक मुहर्रम के दौरान आवश्यक शटडाउन से होने वाली विद्युत बाधाओं पर संयम बरतने की भी अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed