{"_id":"66fef73b0671ed83b7076244","slug":"electricians-who-came-to-install-smart-meter-in-hathipur-were-chased-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-130363-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाथीपुर में स्मार्ट मीटर लगाने आए बिजलीकर्मियों को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाथीपुर में स्मार्ट मीटर लगाने आए बिजलीकर्मियों को भगाया
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों को भगाते हुए मोहल्लावासी: स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। नगर के माेहल्ला हाथीपुर उत्तरी में बृहस्पतिवार को स्मार्टमीटर लगाने पहुंचे बिजलीकर्मियों को मोहल्लावासियों ने भगा दिया। मोहल्लावासियों का कहना है कि वह ऐसे किसी को भी घर का मीटर उखाड़ने नहीं देंगे।
लखीमपुर डिवीजन के करीब 68 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्टमीटर लगाने का कार्य एक माह से चल रहा है। मीटर लगाने की जिम्मेदारी एक निजी संस्था को दी गई है। मीटर लगाने का प्रशिक्षण कर्मचारियों को पहले ही दिया जा चुका है, ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कतें न हों।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला हाथीपुर में विवाद के बाद स्थानीय निवासियों ने बताया कि कर्मचारी जबरन मीटर लगाने लगे। इसकी न तो कोई पूर्व सूचना दी और न ही कुछ बताने को तैयार थे। विरोध किया तो कर्मचारी बोले कि स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। मोहल्लेवासियों ने किसी अधिकारी के आने पर ही मीटर लगवाने की बात कही। कर्मचारियों ने अफसरों को फोन किया, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में मोहल्लावासियों ने बिजलीकर्मियों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सूचना पर मौके पर पहुंचा, तो मोहल्लावासियों ने बताया कि कर्मचारी सीधे मीटर उखाड़ने लगे थे। वह न तो कुछ बता रहे थे और न ही पहले सूचना दी थी। मौके पर विभाग का कोई जिम्मेदार भी मौजूद नहीं था।
-कामिल उस्मानी, प्रदेश सचिव भारतीय किसान संगठन
-- -- -- -- -- -
स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य है। मोहल्ला हाथीपुर में मीटर न लगवाने की सूचना मिली थी। अगर कोई उपभोक्ता मीटर नहीं लगवाता है, तो पुलिस की मदद लेनी पड़ेगी।
- शैलेंद्र सिंह, ईई लखीमपुर डिवीजन