फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric poles installed on the middle of the road should be shifted within two days: CDO

बीच सड़क पर लगे विद्युत खंभे दो दिन में ही कर दें शिफ्ट : सीडीओ

Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electric poles installed on the middle of the road should be shifted within two days: CDO
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से मिदनियां तक निर्माणाधीन आरसीसी सड़क की प्रगति जानने के लिए बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार पहुंचे। उन्होंने विद्युत खंभों एवं ट्रांसफाॅर्मर को स्थानांतरित करने के कार्यों की प्रगति भी देखी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सड़क के मध्य लगे विद्युत खंभों को दो दिनों के भीतर शिफ्ट कराया जाए। सीडीओ ने सड़क निर्माण कार्य को समय पर व गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने मेला मैदान चौराहे से मिदनियां की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात जाम एवं अतिक्रमण की स्थिति को भी देखा। सड़क के किनारे दुकानों के बाहर रखे सामान एवं अस्थायी अतिक्रमण से आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम, ईओ निर्देश दिए कि सड़क से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था उचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने दुकानदारों से अपील की है कि वे खुद ही अपना सामान सड़क पर न रखें। स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed