फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric fire, accessories burn

इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, सामान जले

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Electric fire, accessories burn
अाग - फोटो : अमर उजाला
दुकान स्वामी ने जताया रंजिश आग लगाने का संदेह 
विज्ञापन

मोहल्ला थरवरनगंज स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई, जिससे उसमें रखा करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी ने रंजिशन आग लगाने का संदेह जताया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 

मोहल्ला महाराजनगर निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रिक की दुकान मोहल्ला थरवरनगंज में एक किराए के मकान में हैं। गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले आए। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मकान मालिक ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा दुकान में आग धधक रही थी। किसी तरह से उन्होंने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने रंजिशन आग लगाने का संदेह जताते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed