{"_id":"6a1f1dc9b4c2f51eee0926b2","slug":"elderly-womans-gold-bracelet-stolen-during-physiotherapy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-176599-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फिजियोथेरेपी के दौरान बुजुर्ग महिला का सोने का कंगन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फिजियोथेरेपी के दौरान बुजुर्ग महिला का सोने का कंगन चोरी
Tue, 02 Jun 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में फिजियोथेरेपी कराने वाली एक बुजुर्ग महिला का सोने का कंगन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो फिजियोथेरेपी कर्मियों और एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि वारदात छिपाने के लिए महिला को असली की जगह नकली कंगन पहना दिया गया था।
मोहल्ला कपूरथला निवासी कल्याणी मुखर्जी ने बताया कि उनके घर अभिषेक कश्यप निवासी ईदगाह और चाहत निवासी गोटैय्याबाग फिजियोथेरेपी करने आते थे। आरोप है कि फिजियोथेरेपी के दौरान चाहत ने उनके हाथ से सोने का कंगन निकालकर उनकी जगह वैसा ही नकली कंगन पहना दिया। अगले दिन नकली कंगन की पहचान होने पर परिजनों को जानकारी दी गई।
कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने चोरी का कंगन सराफा बाजार स्थित राजदीप ज्वेलर्स पर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया था। तहरीर के आधार पर दर्ज रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस ने अभिषेक और चाहत को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने कंगन खरीदने वाले ज्वेलर्स केशव गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।