{"_id":"6536b7c2964bf91b86049714","slug":"elderly-woman-dies-of-dengue-another-infected-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-8185-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेंगू से बुजुर्ग महिला की मौत, एक अन्य संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेंगू से बुजुर्ग महिला की मौत, एक अन्य संक्रमित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर निवासी एक बुजुर्ग महिला की रविवार को इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला को डेंगू बुखार बताकर लखनऊ रेफर किया गया था। महिला की मौत से मोहल्ले में डेंगू को लेकर दहशत है। उधर, शास्त्रीनगर मोहल्ले में एक महिला सहित तीन लोग डेंगू की चपेट में बताए जाते हैं। महिला स्वयं स्वास्थ्य कर्मी होने के साथ जिला अस्पताल के पूर्व फार्मासिस्ट की पत्नी हैं।
मोहल्ला भुइफोरवानाथ अनिल कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय मां विमला देवी पत्नी बृजेंद्र श्रीवास्तव को चार दिन पहले बुखार आया था। इस पर सेठघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डेंगू बुखार होना बताया गया। तीन दिन तक इलाज होने के बाद भी जब फायदा नहीं हुआ तो मां को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर मोहल्ले के बुखार पीड़ितों से लेकर उनके घरवाले दहशत में हैं।
उधर, शास्त्रीनगर मोहल्ले में भी तीन लोगों को डेंगू बुखार होना बताया जाता है। पहले जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट अखिलेश शर्मा ने पत्नी नीलम शर्मा को तेज बुखार आने पर जिला अस्पताल ले जाकर जांच कराई तो डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुखार पीड़ित पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आस पास के घरों में दो अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। जांच में प्लेटलेट्स बेहद कम निकल रही हैं। पीड़ित बताते हैं कि बुखार इतनी तेज आता है कि पूरा शरीर दर्द से कराह उठता है। मांस पेशियों में तेज दर्द होती है और ठंड भी लगती है।
विज्ञापन
डेंगू से महिला की मौत होने की जानकारी नहीं है। मंगलवार को इस संबंध में जानकारी कराई जाएगी। वैसे डेंगू की पुष्टि होने पर संबंधित अस्पताल की ओर से मरीज के बारे में सूचना मुहैया कराई जाती है।
- डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ