{"_id":"603fe2d98ebc3e8ca62a336d","slug":"elderly-people-suffering-from-serious-illness-will-get-corona-vaccine-from-today-lakhimpur-news-bly4392145132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य कर्मी एवं फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण कराने के बाद शासन ने बुजुर्गों सहित 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए बृहस्पतिवार से 26 मार्च तक जिले में अभियान चलेगा। इस दौरान 6,73,198 लोगों को वैक्सीन लगेगी। वहीं महिला दिवस यानी आठ मार्च को जिला एवं महिला अस्पताल में सिर्फ महिलाओं का ही टीकाकरण होगा।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 60 साल से अधिक एवं 45 से 60 साल की उम्र के ऐसे लोग जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनका टीकाकरण करने के लिए 26 मार्च तक अभियान चलेगा। इसके लिए जिला अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी पर सिर्फ सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग कोविन एवं आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करा सकते हैं। इससे उन्हें टीकाकरण कराने में वरीयता मिलेगी।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर 100 लोगों के वैक्सीन लगेगी। जिला एवं महिला अस्पताल में 60 प्रतिशत पंजीकृत लोगों का सुबह नौ से 11 बजे तक और शेष 40 प्रतिशत अपंजीकृत लोगों का 11 से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। वहीं सीएचसी, पीएचसी पर पंजीकृत 50 लोगों को सुबह नौ से 11 और शेष 50 प्रतिशत लोगों का 11 से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
नेटवर्क समस्या पर लाभार्थी को न लौटाएं
डीएम ने टीकाकरण केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या होने पर भी टीकाकरण के लिए बुजुर्ग आदि को न लौटाया जाए। मोबाइल आदि से फोटो लेकर वैक्सीन लगाएं और कनेक्टिविटी उपलब्ध होने पर डाटा अपलोड करें।
निजी अस्पतालों केे फुटकर काउंटर पर नहीं मिलेगी वैक्सीन
सरकारी अस्पताल के साथ निजी हॉस्पिटल में भी टीकाकरण शुरू हो गया है। वैक्सीन कोल्ड चैन से मिलेगी। डीएम ने 100 की संख्या में वैक्सीन की डोज देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी अस्पताल संचालकों को इसका भुगतान सरकारी खाते में कराना निर्देशित किया है। उन्होंने वैक्सीन फुटकर में देना प्रतिबंधित कर दिया है।
महिला दिवस पर सिर्फ महिलाओं को लगेगा टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि महिला दिवस यानी आठ मार्च को जिला एवं महिला अस्पताल में सिर्फ महिलाओं को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए महिला अस्पताल में दो और जिला अस्पताल में एक सत्र लगेगा।
महिला अस्पताल एवं सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण तिथि
चार, पांच आठ,12,15,16,18,19,22,25,26 मार्च
जिला अस्पताल में टीकाकरण तिथि
चार,पांच,छह,आठ, नौ, 10,12,13,15,16,17,18,19,20,22,23, 24, 25,26 मार्च