{"_id":"61b262717892f35fd57c1395","slug":"elderly-murdered-by-crushing-with-cobwebs-in-property-dispute-lakhimpur-news-bly4686684168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में सिलबट्टे से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद में सिलबट्टे से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन
काशीराम (फाइल फोटो)
ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की भतीजी और नाती पर दर्ज की रिपोर्ट
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के गदियाना गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की भतीजी और नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिजुआ निवासी 80 वर्षीय काशीराम मिश्रा अविवाहित थे और बीस साल से अपने दूर के रिश्तेदार के घर गदियाना में रहते थे। उनके पास सात एकड़ बिजुआ और एक एकड़ जमीन गदियाना में है। बीस साल से काशीराम का सेवा गदियाना में गांव के रिश्ते की भतीजी माधुरी देवी पत्नी वासुदेव और उनके पुत्र सुधाकर, चंद्रशेखर और दिवाकर करते आ रहे थे। बुधवार की रात घर पर माधुरी देवी, नाती प्रभात और काशीराम मौजूद थे। रात में किसी समय मसाला पीसने वाले सिलबट्टे के वार से उन्हें घायल कर दिया।
ग्राम प्रधान अखिलेश बाजपेई ने काशीराम की हत्या की तहरीर पुलिस को दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि माधुरी देवी, काशीराम पर अपनी संपत्ति नाती प्रभात के नाम करने के लिए दबाव बना रही थी। न मानने पर माधुरी देवी ने सिलबट्टे से प्रहार कर घायल कर दिया। सुबह लगभग सात बजे जब लोगों से सूचना मिली कि काशीराम गंभीर रूप से घायल हैं तो वह उन्हें लेकर बिजुआ सीएचसी गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भीरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या मामले में तहरीर के आधार पर माधुरी देवी व प्रभात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।