{"_id":"6af35b868e696f76ce0a0700","slug":"elderly-man-dies-after-suddenly-collapsing-while-leaving-home-to-relieve-himself-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189468-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लघुशंका के लिए घर से निकले बुजुर्ग की अचानक गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लघुशंका के लिए घर से निकले बुजुर्ग की अचानक गिरकर मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में मंगलवार सुबह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बल्लीपुर निवासी इमामी शाह (65) मंगलवार सुबह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख परिजन और आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी ओर दौड़े। लोगों ने जब उन्हें उठाने का प्रयास किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, इमामी शाह की सांसें थम चुकी थीं।
पेशे से चालक ड्राइवर रहे इमामी शाह की अचानक मौत की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही गन्ना समिति के चेयरमैन अभिषेक अवस्थी, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, पूर्व प्रधान सरस शुक्ला, दुर्गा चरण अवस्थी, अतुल शुक्ला, मोनू शुक्ला और ज्ञानेश शुक्ला मौके पर पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।