{"_id":"65f9cc246996cca59009fbae","slug":"elderly-man-dies-after-falling-on-road-due-to-eunuchs-slap-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116391-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किन्नर के थप्पड़ से सड़क पर गिरे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किन्नर के थप्पड़ से सड़क पर गिरे बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
निघासन। बबुरी गांव में एक किन्नर ने मामूली कहासुनी में एक बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया, इससे बुजुर्ग रोड पर गिर गया। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है।
बबुरी गांव निवासी अशोक ने बताया कि उसके पिता भोला (65) गांव में ही सुभाष के खोखे पर कुछ सामान लेने गए थे। तभी वहां से गांव का किन्नर ममता अपनी बकरियां लेकर निकला। उसके और भोला के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। लोगों के मुताबिक भोला ने ममता को अपशब्द कहते हुए अपने खेत में बकरियां चराकर नुकसान पहुंचाने का उलाहना दिया था। इस पर ममता ने भोला को थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान भोला नीचे रोड पर गिर गए। अचानक गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल बुजुर्ग को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखीमपुर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के चक्कर में उन्हें लखीमपुर की बजाय सीधे लखनऊ लेकर चले गए। वहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
बुजुर्ग के बेटे अशोक की तहरीर पर पुलिस ने ममता किन्नर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट मौत की वजह बताई है। इससे लगता है कि थप्पड़ की वजह से सड़क पर गिरे भोला को हेड इंजरी हो गई। उसी वजह से उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।