फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eighth day of second labor scorched by fire

आग से झुलसे दूसरे मजदूर की आठवें दिन मौत

Sat, 15 Apr 2017 11:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

आठ अप्रैल को प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी थी आग
एक मजदूर की कुछ देर बाद ही हो गई थी मौत, दूसरा लखनऊ में था भर्ती 


गोला रोड स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी आग से दो मजदूर झुलस गए थे, जिसमें से सदर कोतवाली के गांव पिपरिया बाईपास निवासी रमेश उर्फ मुन्ना की कुछ देर बाद शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि इसी गांव के झुलसे दूसरे मजदूर रमेश को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को आठवें दिन उसकी मौत हो गई। 

बता दें  कि आठ अप्रैल को शहर निवासी नर सिंह अग्रवाल की गोला रोड पर स्थित एनके इंड्रस्ट्रीज के नाम से प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में फैक्ट्री में काम कर रहे सदर कोतवाली के पिपरिया बाईपास निवासी 48 वर्षीय रमेश उर्फ मुन्ना पुत्र राममूर्ति वर्मा और यहीं के 36 वर्षीय रमेश पुत्र रामभजन झुलस गए थे। फैक्ट्री मालिक ने आनन-फानन में रमेश उर्फ मुन्ना को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में, जबकि रमेश को जिला अस्पताल में  भर्ती कराया था। कुछ देर बाद रमेश उर्फ मुन्ना ने प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जबकि रमेश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के पिता रामलखन ने बताया कि शनिवार को उसके पुत्र रमेश की मौत हो गई है। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed