फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight-year-old girl seriously injured in leopard attack

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले से आठ वर्षीय बालिका गंभीर घायल

Tue, 17 Feb 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl seriously injured in leopard attack
फरधान। गोला वन रेंज क्षेत्र के गांव रामपुरगोकुल में शौच के लिए गई कक्षा दो की छात्रा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पिता ने और ग्रामीणों ने संघर्ष के बाद छात्रा को छुड़ाया। सीएचसी फरधान में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर गोकुल निवासी प्रेमसागर की आठ वर्षीय पुत्री स्वाति देवी जो गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। प्रेमसागर का मकान गांव के बाहर है। प्रेम सागर की आठ वर्षीय स्वाति देर शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने से पहले घर के पास सरसों के खेत में शौच के लिए गई थी। उसी समय सरसों के खेत से निकले तेंदुए ने स्वाति पर हमला कर दिया। स्वाति का शोर सुनकर पिता प्रेम सागर समेत आसपास लोग आ गए। तेंदुआ उसे खींचता इससे पहले ही स्वाति के पिता प्रेम सागर भी लिपट गए थे। मौके पर भीड़ ने शोर मचा दिया जिससे वह छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से स्वाति के गर्दन पर पांच घाव हो गए। परिजन निजी वाहन से सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमित बाजपेई ने बताया कि स्वाति के गर्दन में बाएं तरफ ज्यादा गहरे घाव हो गए है। प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed