फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Effigy burning followed by public outrage march

Lakhimpur Kheri News: जनआक्रोश पदयात्रा के बाद किया पुतला दहन

Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Effigy burning followed by public outrage march
कलक्ट्रेट गेट पर विपक्षी नेताओं का पुतला फूंकती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक से शनिवार को जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। महिलाएं नारी शक्ति का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट गेट तक पहुंचीं, जहां विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष महिलाओं के सशक्तीकरण और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने भी विपक्ष की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति उनकी सोच स्पष्ट हो चुकी है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, कीर्ति महेश्वरी, किरण अग्रवाल, संतोष कुमारी, संगीता पुरी, मंजूलता श्रीवास्तव, राम पांडे, शरद मिश्रा और अशोक अवस्थी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed