फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Effective patrolling should be done in sensitive areas during Kanwar Yatra: ADG

कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में कराएं प्रभावी गश्त : एडीजी

Thu, 24 Jul 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Effective patrolling should be done in sensitive areas during Kanwar Yatra: ADG
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश जारी किए। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी गश्त हो, ताकि किसी तरह की अराजकता न फैल सके। बैठक से पहले उन्होंने पुलिस लाइन में स्थित आरटीसी बैरकों व परिसर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एडीजी सुजीत पांडेय ने कांवड़ यात्रा, अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। इसके अलावा आवागमन के दौरान किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक बैरियर, ट्रैफिक डायवर्जन की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीजी ने सख्त निर्देश दिए कि थानों पर दर्ज होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण हो, वहीं अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, माफिया पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और जरूरत पड़ने पर एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के आवासीय व्यवस्थाओं, शौचालय, स्नानागार, पेयजल, विद्युत, पंखा व कूलर आदि सभी मूलभूत सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed