फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Effect of strike of electricity workers: power failure of many feeders of Mohammadi and Mitauli

बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर : मोहम्मदी और मितौली के कई फीडरों की बिजली गुल

Fri, 17 Mar 2023 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Effect of strike of electricity workers: power failure of many feeders of Mohammadi and Mitauli
अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना देते बिजली कर्मचारी
मोहम्मदी। बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को कई मोहल्लों की बिजली बाधित रही। वहीं बिजली बिल भी जमा नहीं हो सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी के साथ विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर संविदा कर्मियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने एसडीएम पंकज श्रीवास्तव को बताया कि गोला फीडर में तकनीकी खराबी के चलते गोला रोड, इस्लामाबाद, रामलीला मैदान के मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण क्षेत्र के तीन फीडर बंद है। अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई कोई मौजूद नहीं मिला। संविदा कर्मियों ने एसडीएम को बताया कि गोला फीडर का एक उपकरण ख़राब है। हड़ताल के कारण उपकरण ठीक नहीं हो पा रहा है। मितौली में बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर दिखने लगा है।

मितौली में भी हड़ताल की वजह से टाउन और देहात क्षेत्र के सभी सैकड़ों गावों की बिजली गुल हो गई है। लोगों को बिजली कटौती से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते मितौली ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार शाम 5 बजे से बिजली गुल हो गई है। टाउन में शुक्रवार दोपहर से बिजली गुल रही। विद्युत उपकेंद्र के सैकड़ों गावों में अंधेरा हो गया है। बताते हैं कि नेरी से आने वाली हाईटेंशन लाइन में खराबी के चलते टाउन की बिजली गुल हो गई। हड़ताल के चलते कर्मचारी लाइन सही नहीं कर रहे हैं। बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते एसडीएम विनीत उपाध्याय, सीओ संजय नाथ तिवारी ने क्षेत्र के औरंगाबाद, मितौली, मुबारकपुर व बेहजम आदि बिजली घरों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed