फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   200 madrasas found in Lakhimpur Kheri without recognition

Madarsa Survey: लखीमपुर खीरी में बिना मान्यता के चलते मिले 200 मदरसे, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sat, 29 Oct 2022 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 12:29 AM IST
सार

योगी सरकार के निर्देश पर जिले में चल रहे मदरसों की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा करीब एक माह तक चली जांच में जिले में बिना मान्यता के 200 मदरसों का संचालन होना सामने आया है, जबकि 252 मदरसे मान्यता के तहत चलते मिले।

विज्ञापन
200 madrasas found in Lakhimpur Kheri without recognition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी में चल रहे मदरसों की जांच पूरी हो गई है। इसमें 252 मदरसे मान्यता प्राप्त चलते मिले तो 200 बिना मान्यता के संचालित होते मिले। हालांकि दोनों तरह के मदरसों में तमाम खामियां मिली हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का कहना है कि जांच पूरी हो गई है। अब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


योगी सरकार के निर्देश पर जिले में चल रहे मदरसों की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित तहसील स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और एसडीएम को शामिल किया गया था। करीब एक माह तक चली जांच में जिले में बिना मान्यता के 200 मदरसों का संचालन होना सामने आया है, जबकि 252 मदरसे मान्यता के तहत चलते मिले। वहीं मान्यता एवं बगैर मान्यता के चल रहे मदरसों में तमाम तरह की गड़बड़ी भी सामने आई हैं। अधिकारियों का कहना है जल्द ही यह जांच रिपोर्ट डीएम साहब को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुआ सर्वे
सर्वे में मदरसे का नाम, मदरसे का संचालन करने वाली समिति का नाम, स्थापना वर्ष, मदरसे की अवस्थिति का संपूर्ण विवरण (निजी अथवा किराये का भवन), क्या मदरसे का भवन छात्र व छात्राओं के लिए उपयुक्त है, मदरसे में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं की कुल संख्या, कुल शिक्षकों की संख्या,लागू पाठयक्रम, आय स्त्रोत, क्या इन मदरसों में पढ़ रहे छात्र किसी अन्य विद्यालय में नामांकित है और क्या किसी गैर सरकार व समूह से मदरसों की समयबद्धता को लेकर सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में मदरसों का सर्वे पूरा हो गया है। जांच में कुल 200 मदरसे बिना मान्यता के जिले में संचालित होते मिले, जबकि 252 मान्यता प्राप्त हैं। पड़ताल में इन दोनो तरह के मदरसों में तमाम गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। -वीरपाल, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed