फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

सीबीएसई : 12वीं में 99 प्रतिशत नंबर पाकर पलक ठाकुर बनी जिला टॉपर

Sat, 23 Jul 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इसमें 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने अपनी सफलता का डंका बजाया है। चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर की छात्रा पलक ठाकुर ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। वहीं पलिया के गोल्डन फ्लावर स्कूल की छात्रा गुरनीत कौर ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर की छात्रा नवनीश कौर ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं समेत विद्यालय के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिस तरह परिणाम सामने आते रहे, बच्चों में खुशी का जश्न दोगुना होता गया। अच्छे परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों व शिक्षकों ने शुभकामनाएं देकर मिठाई खिलाई। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को बधाई देकर सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन

टॉप टेन सूूची में सबसे अधिक लड़कियां टॉप पर रही हैं। टॉप थ्री के अलावा यूडीसीए मोहम्मदी के छात्र सूरज सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। दून पब्लिक स्कूल मोहम्मदी की छात्रा आयुषी गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर के छात्र फैसल खान और हृदयांश मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया। यूडीसीए मोहम्मदी की स्वाति सिंह, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर की छात्रा वैश्नवी गुप्ता और लॉ मार्टिना स्कूल की छात्रा माहिरा खान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है। डान बास्को लखीमपुर की छात्रा अवंतिका पांडेय, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रखर तिवारी और चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर के छात्र तुषार शुक्ला ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया है। यूडीसीए मोहम्मदी की छात्रा फरहा खान, चिल्ड्रेंस एकेडमी गोला के छात्र शशांक कनौजिया, जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के छात्र साहित्य कुशवाहा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया है। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर की छात्रा शीजा जसवानी, ऐपसा मौर्या और चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर की छात्रा निष्ठा पुरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करकेेेे जिले में संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed